मेरी जीत सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल : कृष्णा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 15, 2024

मेरी जीत सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल : कृष्णा

सपा कार्यालय में नवनिर्वाचित सांसद का किया गया स्वागत

बांदा, के एस दुबे । शनिवार को समाजवादी पार्टी से नवनिर्वाचित सांसद कृष्णा देवी पटेल का स्वागत किया गया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष डा. मधुसूदन कुशवाहा ने की। पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाई। जिलाध्यक्ष डा. मधुसूदन कुशवाहा ने अपने स्वागत अभिभाषण में कहा कि यह जीत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हम सबके नेता अखिलेश यादव की दूर गामी सोच और पीडीए की जीत है। वास्तविकता में यह जीत भारतीय संविधान, गरीबों ,पिछड़े, महिलाओ, मजदूरों और अल्पसंख्यको की जीत है।हमे समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हुआ है। हमें भविष्य में भी ऐसे एकजुट रहकर अपने हक और अधिकार लड़ाई जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथो को मजबूत करना है।

सांसद का स्वागत करते सफाई

नवनिर्वाचित सांसद कृष्णा देवी पटेल ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों, संगठन एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सिर्फ मेरी ही नहीं जिले के समस्त कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल है। वह हमेशा जिले की सम्मानित जनता की समस्याओं को दिल्ली पहुंचाने का काम करेंगी। जनता व पार्टी की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगी। पूर्व मंत्री व सांसद शिव शंकर पटेल ने भी सभी पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिले के महासचिव एड एजाज खान ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत यादव आत्माराम यादव लालमन यादव, नगर महासचिव पुरुषोत्तम गुप्ता, असलम खान, भरत दिवाकर, नीरज दिवेदी, शिवकरण पाल उमेश यादव अनमोल जाडिया संजय निगम विवेकबिंदु तिवारी, नीलम गुप्ता ,सीमा खान ,रुखसाना बेगम विद्यासागर तिवारी, सुनील कुशवाहा ,जुगुलजाटव मुशीर भाई, निहाल खान ब्रजेश पटेल, महेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages