सुबह से चलीं गर्म हवाएं, शाम को बादलों की आगोश में आसमान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 13, 2024

सुबह से चलीं गर्म हवाएं, शाम को बादलों की आगोश में आसमान

दिनभर धूप ने तपाया, शाम चार बजे से गर्मी से मिली कुछ राहत

पूरा दिन उमस के चलते पसीने से तर-बतर रहे लोग

बांदा, के एस दुबे । मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार को सुबह से ही निकली तल्ख धूप के चलते उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान को बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया। हवाओं के झोंकों ने लोगों को गर्मी से राहत दी। तापमापी पारे की सुई भी 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पर टिकी हुई है। आसमान पर बादल छा जाने से लोग बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इंद्रदेव मेहरबान नहीं हुए। गुरुवार को सुबह से ही हवाएं चल रही थीं। जैसे-जैसे दोपहर हुई हवा के झोंके लू के गर्म थपेड़ों में बदल गए। इससे लोग बेहाल नजर आए। उमस के चलते पसीने से तर-बतर रहे लोगों ने किसी तरह गर्मी से अपना बचाव किया। तापमान का पारा भी 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तक जा पहुंचा। हालांकि शाम चार बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आया और आसमान को बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया। सुबह से गर्म तेज हवा और तेज धूप मे पसीना बहाते हुए घर से निकलते है। दोपहर मे तपिश इतनी बढ़ जाती है कि सड़कों मे सन्नाटा नजर आया। वही लोग धूप से बचाव के लिय तौलिया, गमछा व छाता का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबरदस्त तपिश की वजह से बिजली भी गुल हो जाती है, इससे लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयेाग के मुताबिक गुरुवार को भी तापमान 45 डिग्री रहा। पूरा दिन जबरदस्त गर्मी होने की वजह से लोग पसीना-पसीना नजर आए। जो लोग अपने घरों से बाहर निकले वह सिर पर गमछा बांधकर या फिर तौलिया डालकर निकले। हालांकि शाम को आसमान पर बादल छा जाने की वजह से मौसम कुछ हद तक सामान्य रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

गुरुवार की शाम आसमान पर बादल छाने के बाद बढ़ी चहलकदमी

खूब बिक रहा गन्ने का जूस

बांदा। गर्मी के इस मौसम में तल्ख धूप के चलते तपिश से बचने के लिए लोगों ने ठंडे पेय का सहारा लिया। शहर के अशोक स्तंभ तिराहे के पास गन्ने की जूस की दुकानों में लोगों की भीड़ गुरुवार की दोपहर को नजर आई। कुछ लोगों ने गन्ने का जूस पीकर गला तर किया तो कुछ लोगों ने कोल्डडि्रंक और जूस पीकर प्यास बुझाई। हालांकि शाम को मौसम का मिजाज ठंडा होने की वजह से ठंडा पेय दुकानदारों की बिक्री कुछ कम हो गई। इधर, पानी के पाउच और बोतलों की खरीददारी भी कुछ कम नहीं हो रही है। गर्मी के इस मौसम में खरबूज और तरबूज की भी जमकर बिक्री हो रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages