दिग्गज भाजपाई नहीं बचा सके अपने बूथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 6, 2024

दिग्गज भाजपाई नहीं बचा सके अपने बूथ

बीजेपी प्रत्याशी बोले- उनके साथ हुआ खुला घात

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । बांदा-चित्रकूट लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। उन्हें सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने 71197 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी कृष्णा सिंह पटेल 460567 मत मिले। दस साल बाद सांसद की कुर्सी बीजेपी के पास से सपा के पास चली गई। पराजय बाद बीजेपी प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने अपना दर्द कुछ यंू बयां किया- हमे अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था। गुरुवार को भाजपा पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भितरघात नहीं, खुला घात किया है। बड़े नेताओं ने जमकर विरोध किया है। ये कोई पहला चुनाव नहीं है। वे दस बार चुनाव लड़ चुके हैं, पांच बार हारे हैं। ये जनता का फैसला है, जनता जिसे चाहेगी उसे चुनेगी। चित्रकूट में जैसे-

 पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल।

जैसे मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो रही थी, आंकड़े चैंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे थे। भाजपा के जिले के कई दिग्गज बूथ तक नहीं बचा सके। जाहिर है जब समीक्षा होगी, तो कई लोगों पर गाज गिरेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी के बूथ में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। रमयापुर बूथ 240 में सपा प्रत्याशी के पक्ष में 36 व बसपा प्रत्याशी के पक्ष में 167 मत मिले। यहां भाजपा को 165 मतों से संतोष करना पड़ा। यही बूथ संख्या 241 में बसपा को 192, सपा को 113 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी यहां तीसरे नंबर पर रहे, उन्हें 111 मत मिले। यही हाल पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के बूथों का रहा। रसिन बूथ 317 में बसपा को 247, सपा को 179 व भाजपा को 144 मत मिले। यहां भी भाजपा तीसरे नंबर पर रही। चैंकाने वाली बात ये है कि रसिन के ही बूथ 316, जो भाजपा नेता राजीव त्रिपाठी का था। यहां भाजपा को सबसे ज्यादा मत 165 व बसपा को 155 तथा सपा को 59 मत मिले। निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे के बूथ का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कर्वी के बूथ 413 में भाजपा 245, सपा 167 व बसपा 59 मत मिले। कह सकते हैं कि कर्वी शहर का पुरानी बाजार मोहल्ला भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा में कई नेताओं में बेचैनी है। जैसे-जैसे बूथवार मतों की जानकारी हो रही है, वैसे-वैसे आलाकमान की नजरें तिरछी होती जा रही हैं। इसे लेकर दिग्गज भाजपाई की धडकनंे बढ रही हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages