तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव में हुई दुर्घटना, परिजन बेहाल
बांदा, के एस दुबे । डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, इससे दोनो की मौत हो गई। चालक मौके पर वाहन छोडक़र से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में मौत की खबर मिलते ही दोनो परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। जनपद फतेहपुर जिला के ललौली थाना क्षेत्र के पवारनपुर निवासी ३० वर्षीय विजय सिंह पुत्र हरिनाम सिंह गुरूवार की सुबह बाइक से अपने साथी तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेदा घाट निवासी ५० वर्षीय राजकरन पुत्र खिचरूवा से मिलने आया था। दोनो लोग बाइक में बैठकर तिंदवारी जा रहे थे। तभी भुजरख मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक ने बाइक में
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक और मौजूद पुलिस |
टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के तीन टुकड़े हो गए। दोनो की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन को मौके पर ही खड़ा करने के बाद चालक फरार हो गया। हादसे के देख ग्रामीणो ने मामले की जानकारी पूर्व प्रधान बेदा विवेक सिंह को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक विजय के भाई अजय सिंह ने बताया कि वह ढाबा चलाता था। मृतक के एक पुत्री दो पुत्री है। उधर मृतक राजकरन यमुना नदी के किनारे सब्जी की बारी लगाए था। उसके पास ढाई बीघा जमीन है। उसके तीन पुत्री दो पुत्र है। अचानक हुई इस घटना से दोनो परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment