कांग्रेस ने बनाए ब्लॉक व नगर पंचायत अध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 30, 2024

कांग्रेस ने बनाए ब्लॉक व नगर पंचायत अध्यक्ष

संगठन पर लगाम कसेगी अनुशासन समिति

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक सम्मान सभा का आयोजन कर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु तेरह ब्लॉक अध्यक्षों एवं आठ नगर पंचायत व एक नगर पालिका प्रभारी की नियुक्ति घोषणा की गई। इसी के साथ ही जिला संगठन के कार्यों की समीक्षा एवं उस पर अनुशासन बनाए रखने हेतु वरिष्ठ नेताओं की एक अनुशासन समिति का भी गठन किया गया। नवनियुक्त नगर पंचायत अध्यक्षों में अजीत सिंह असोथर, असगर अली खागा, रामहरि सोनकर किशनपुर, शोएब सिद्दीकी खखरेरू, राकेश पटेल करीकान धाता, दीपू यादव जहानाबाद, शेखर रावत बहुआ, मो. हैरिस हथगांव के साथ ही तेरह ब्लॉक अध्यक्षों में सौरभ सिंह असोथर, शबनम बहुआ, भीम सिंह पासवान भिटौरा, राजेंद्र पासवान हसवा, मो. अकरम उर्फ काले तेलियानी, बीरेंद्र सचान अमौली, गौरव मिश्रा देवमई, अंकित पटेल खजुहा, आलोक सिंह मलवां,

बैठक में भाग लेते कांग्रेसी।

नरेश कुमार ऐरायां, तौकीर अहमद धाता, आशीष सिंह उर्फ गुड्डू को हथगांव, राजेंद्र सिंह यादव को विजईपुर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी के साथ जिला महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा को फ्रंटल संगठनों का प्रभारी बनाया गया। जिले के संगठन में अनुशासन बनाए रखने हेतु एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें श्रवण कुमार गौड़, आफताब, फूल सिंह यादव, सईदुल व मुन्ना अग्निहोत्री को रखा गया है। उक्त आयोजिक समारोह में ही जिला प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे को मीडिया प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया है। समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, राजेंद्र शुक्ला, शेख एजाज अहमद, मोहसिन खान, अभिषेक प्रताप सिंह मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages