करंट से व्यवसायी की हुई मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 22, 2024

करंट से व्यवसायी की हुई मौत

पहाड़ी/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पहाड़ी थाने के कस्बा पहाड़ी के अनिल कुमार साहू (30) पुत्र फूलचंद्र साहू मेन चैराहे पर सब्जी मसाला व तम्बाकू दुकान कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रोज की भांति शुक्रवार की शाम छह बजे दुकान में बैठे ग्राहकों को सामान दे रहा था। बिजली आने पर पंखा चालू करने गया तो करंट की चपेट में आ

 मृतक का फाइल फोटो।

गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम हुआ। उसका विवाह सात वर्ष पहले मऊ की सीमा देवी से हुआ था। मृतक के एक पुत्र पवन व पुत्री आयुषी है। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों बड़े भाई दुर्गा व राजकिशोर अलग रहते हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages