पर्यावरण दिवस के महत्व पर डीएफओ ने डाला प्रकाश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 5, 2024

पर्यावरण दिवस के महत्व पर डीएफओ ने डाला प्रकाश

प्रभागीय वन कार्यालय में पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

फतेहपुर, मो. शमशाद । प्रभागीय कार्यालय के वन चेतना केंद्र पार्क में पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन वन विभाग ने किया। जिसमें प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी रामानुज त्रिपाठी ने पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और इस दिवस को मनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी? इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर हम केवल गोष्ठियों तक ही सीमित रहेंगे तो धरती पर मानव जीवन समाप्त होने में भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी इसलिए हमें पर्यावरण को बचाना होगा। इस वर्ष की थीम भूमि बहाली मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता पर पर्यावरण

पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में भाग लेते डीएफओ व अन्य।

दिवस का आयोजन हो रहा है। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डायरेक्टर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय डॉ. आरएस सिंह, सीनियर इंजीनियर एनएचआई अनूप सिंह, गंगा बचाओ सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिंपल, स्मिता सिंह, धीरज सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी रूप सिंह, विवेकानंद गुप्ता, विवेक शुक्ला के अलावा समस्त वन कर्मी एवं भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम उपरांत सांकेतिक पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करने की महिम भी छेड़ी गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages