जनता दर्शन में डीएम ने सुनी जनसमस्याए - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 18, 2024

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी जनसमस्याए

फतेहपुर, मो. शमशाद । जनता की समस्याओ का तत्काल निस्तारण करने के उदेश्य से जिलाधिकारी द्वारा लगातार जनता दर्शन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पीडितो को न्याय दिलाने के साथ शिकायतो का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। जिसके क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी सी इन्दुमति ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन में आये दूर दराज से लोगो की शिकायते सुनी और अस्वस्थ्य किया कि उनकी समस्या का निस्तारण तत्काल किया जाएगा।

जनता दर्शन में पीडितो की शिकायते सुनती डीएम सी इन्दुमति।

लगभग 53 शिकायतों का प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी के समक्ष जनता दर्शन के दौरान पहुचे। जिस पर जिलाधिकारी सी इन्दुमति ने गुणवक्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ शिकायतो का निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र पर निर्देशित करते हुए सतुष्टिपरक ढग से समय सीमा पर निस्तारण किए जाए। जिलाधिकारी के इस जनता दर्शन से पीडितो को काफी हद तक राहत मिल रही है। जिससे शिकायत कर्ता भरोसे के साथ वापस अपने घर को जाते है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages