मन की बात: एक भारत-श्रेष्ठ भारत संकल्प को देगा साकार रूप - आलोक पाण्डेय - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 30, 2024

मन की बात: एक भारत-श्रेष्ठ भारत संकल्प को देगा साकार रूप - आलोक पाण्डेय

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भाजपा ने 11 मंडलों के 124 शक्तिकेंद्रों के 851 बूथों पर रविवार को मन की बात में सहभागी बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणास्पद विचार सुने। रविवार को मन की बात में अलग-अलग स्थानों पर जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, जिला संयोजक मन की बात आलोक पाण्डेय, सह संयोजक अखिलेश रैकवार, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी सहभागी बने। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने मन की बात के बाद कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। कहा कि वोटरों को जागरूक कर जातिवादी, वंशवादी राजनीति को समाप्त करना है। वोटबैंक तुष्टीकरण की राजनीति खत्म करना है। मन की बात से प्रेरणा लेकर सबको नवाचार का प्रयास करना है। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि जनता के सपनों को भाजपा की

मन की बात सुनते भाजपाई।

डबल इंजन सरकारें पूरा कर रही हैं। चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ को जन-जन से संवाद कर अमृतकाल में आत्मनिर्भर भारत बनाने के सहभागिता में योगदान करना है। मन की बात संयोजक/जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि मन की बात विचारों के प्रवाह का माध्यम है। मन की बात से देशभर में चल रहे सकारात्मक प्रयास जन-जन तक पहुंचते हैं। मन की बात जन जागरण का जीवंत आन्दोलन है। मन की बात एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार रूप देने में सहायक है। मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात युवा, छात्र, किसान सभी को प्रेरणा देता है। इस मौके पर चन्द्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, अनूप त्रिपाठी, निर्मलेन्द्र पाण्डेय, रवि गुप्ता, राघव अग्रवाल, अश्विनी अवस्थी, आनंद पटेल, विकास पाण्डेय, भगवानदीन, रमाकांत पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्र, विनोद पाण्डेय, शक्ति सिह, सच्चिदानंद गर्ग, आशीष पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह, मोहनदास, प्रदीप सिंह, रामप्रताप, सुरेश, महेन्द्र, शेराखान, ब्रजेन्द्र आदि अलग-अलग स्थानों पर सहभागी हुए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages