पत्थर गडी उखाडने वालों पर करायें रिपोर्ट: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 13, 2024

पत्थर गडी उखाडने वालों पर करायें रिपोर्ट: डीएम

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने संतुष्टि समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये। गुरुवार को कलेक्टेªट स्थित कक्ष में जिलाधिकारी ने शासन की मंशानुसार समस्याओं का समय व गुणवत्ता से निस्तारण के मद्देनजर संतुष्टि समाधान दिवस में जनता दर्शन में आये फरियादियों

 फरियादियों को सुनते डीएम।

से मिलकर समस्यायें सुनी। मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर समय से समस्या निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पत्थर गड़ी बाबत कहा कि संबंधित तहसीलदार मौके पर जाकर देखें व पत्थर उखाड़ने वाले  पर रिपोर्ट दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आये पत्रों का निस्तारण तत्काल समय से व संतुष्टिपूर्ण होना चाहिए। संतुष्टि समाधान दिवस में अपर उप जिलाधिकारी मो जसीम अहमद मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages