51 जोड़ों ने किया हवन-यज्ञ में दी आहुतियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 8, 2024

51 जोड़ों ने किया हवन-यज्ञ में दी आहुतियां

अखिल भारतीय अयोध्यावासी वैश्य समाज नवयुवक संघ ने किया आयोजन

बांदा, के एस दुबे । अखिल भारत वर्षीय अयोध्यावासी वैश्य समाज नवयुवक संघ के तत्वाधान में विवाह संस्कार दिवस के मौके पर 51 जोड़ों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दीं। सोमवार को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक गायत्री शक्ति पीठ  शास्त्री नगर अलीगंज में हवन-पजन संपन्न हुआ। सभी जोड़ों ने पंडित बृजेश त्रिपाठी के मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत हवन पूजन किया। सुरेश कान्हा के वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके द्वारा सभी अतिथियों को पौधा एवं प्रसाद भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष वैश्य राजकुमार राज, भारतीय

हवन यज्ञ में आहुतियां देते दंपति

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री मनोज जैन, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव संजय निगम अकेला,  योग गुरु प्रकाश साहू, अर्बन कोआपरेटिव के महाप्रबंधक दिनेश दीक्षित, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, समाजसेवी अमित सेठ भोलू, अनमोल जडिया, प्रभा गुप्ता, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष वंदना शिवपूजन गुप्ता, विश्व हिंदू महासंघ के नीरज निगम, पप्पू शिवहरे, अनिल गुप्ता, ममता मिश्रा, गीता गुप्ता, जागृति वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, गोपाल साहू, विपिन चौरसिया, राजू त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, राजा, अशोक गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, विजय राहुल ओमर, कमलेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, इत्यादि 51 जोड़े व अतिथिगण शामिल रहे। कार्यक्रम के संयोजक नवीन निगम व आयोजक शंकर बाबू गुप्ता रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages