तांबेश्वर चौराहे पर नंदी महाराज की प्रतिमा स्थापित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 7, 2024

तांबेश्वर चौराहे पर नंदी महाराज की प्रतिमा स्थापित

भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधिवत किया हवन-पूजन 

भंडारे के साथ हुआ रात्रि जागरण का कार्यक्रम

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के तांबेश्वर चौराहा में नंदी जी की प्रतिमा को भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने विधिवत हवन पूजन करके स्थापित किया। आचार्यां ने मंत्र पढ़कर बैंड बाजे की धुन पर नंदी जी को चौराहे पर स्थापित किया। बता दें कि पहले इस चौराहे पर कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को यहां से हटाया गया और फिर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सामने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां पर नंदी जी की प्रतिमा को लगाया गया। इस दौरान कन्या भोज का आयोजन किया गया। विशाल रात्रि जागरण का भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और

तांबेश्वर चौराहे पर नंदी महाराज की प्रतिमा स्थापित करते भाजपा जिलाध्यक्ष व भंडारे में प्रतिभाग करते भाजपाई।

प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह, समाजसेवी गोपाल गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, समाजसेवी मनोज गांधी, अमित शिवहरे, सभासद विनय तिवारी, संजय लाला, अतीश पासवान, ऋतिक पाल, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पूनम श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी, अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, संगीता द्विवेदी, संजय पांडेय, कुलदीप भदौरिया, अभिषेक त्रिवेदी, पवन मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव उर्फ धीरू, डा. भरत श्रीवास्तव, डा. अतुल द्विवेदी, विजय सिंह, संदीप श्रीवास्तव, प्रभुदत्त दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages