कारगिल शहीदों की याद में निकला मशाल जुलूस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 26, 2024

कारगिल शहीदों की याद में निकला मशाल जुलूस

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भाजपा युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व आवाहन पर कारगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी पर जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हीरो मिश्रा की अगुवाई में मशाल जुलूस निकाला। गुरुवार को देर शाम कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर मशाल जुलूस शहीद पार्क से शुरू होकर शहर के मुख्य चैराहों से होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त हुआ। मशाल जुलूस में भारत माता की जय, वन्दे मातरम, वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान नारे गुंजायमान होते रहे। मशाल जुलूस में पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश खरे, जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, अश्विनी अवस्थी, जिला

मशाल जुलूस निकालते भाजपाई।

मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व मोर्चा पदाधिकारी शामिल रहे। मशाल जुलूस बाद शहीद स्तम्भ पर बलिदानी शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। मशाल जुलूस में राजेश जायसवाल, आनंद पटेल, महेन्द्र कोटार्य, प्रमेन्द्र सिंह, अखिलेश, बच्चन त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, अभिषेक ओझा, भगवानदीन, जगदीश गौतम, देवकीनन्दन, लवलेश निषाद, दीपक, राघव, उज्ज्वल, दशरथ, प्रेमलाल, रामकिशोर प्रजापति आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages