स्टेशन रोड में खाटू श्याम सेवा मंडल पदाधिकारियों ने पिलाया मीठा शर्बत
कांवड़ यात्रा के दर्शन को बाजार में सड़कों के दोनो छोरों पर उमड़े शहरवासी
बांदा, के एस दुबे । शुक्रवार को खाटू श्याम सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया। पुष्प वर्षा करते हुए हर-हर-बम-बम जयघोष लगाया। भोलेनाथ के भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर डीजे की धुन पर कांवड़िए जमकर थिरकते। कांवड़ यात्रा का दर्शन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में शहरवासियों की भीड़ मौके पर मौजूद रहीं। सेवा मंडल पदाधिकारियों ने कांवड़ियों को मीठा शर्बत भी पिलाया। नगर में शुक्रवार को विशाल कांवड़ यात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा में वाहनों पर सवार कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। कुछ कांवड़िए
![]() |
| कांवड़ियों को मीठा शर्बत पिलाते खाटू श्याम सेवा मंडल पदाधिकारी। |
भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे। यात्रा में लोग तिरंगा भी लहरा रहे थे। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए बाजार में सड़क के दोनों ओर जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। जगह- जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। बामदेव कांवड़िया समिति ग्रुप के अध्यक्ष प्रेम गुप्ता की अगुवाई में 400 कांवड़ यात्री पैदल
![]() |
| कांवड़ यात्रा में शामिल भगवान शंकर और पार्वती के स्वरूप। |
निकले। बताया कि 15 वर्षों से कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। शहर से निकल कर स्टेशन से कांवड़िया ट्रेन से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। वहीं से गंगाजल लाकर वापस चित्रकूट से पैदल से यात्रा करके सोमवार को बामदेव मंदिर में शिव जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर, बजरंग दल जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, अमित सेठ भोलू, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, खाटूश्याम सेवा मंडल सदस्य पप्पू भाइया, वीरेंद्र, मोंटू, राकेश,जीतू, अमित गुप्ता,
![]() |
| यात्रा में शामिल पैदल जाते कांवड़िया। |
राजकुमार राज, मनोज जैन, मनोज रैकवार, रजत सेठ अंकित बासू, कल्लू राजपूत, मंगल सिंह, संतोष सोनी, शंकर आहूजा,आकाश धुरिया, सागर गोयल, पुत्तन तिवारी, अंशुल, अनिल सोनी, अनुज, रामप्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे।




No comments:
Post a Comment