काम न करने वालों को चिन्हित करते हुए की जाएगी कार्रवाई
बबेरू, के एस दुबे । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में माइक्रोप्लान शुद्धीकरण हेतु 40 सुपर वाइजरो का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई । कार्यशाला में अधीक्षक डा ऋषिकेश सिंह ने कहा कि कोई भी बच्चा बीमारी से ग्रसित न हो इस को लेकर जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को शुक्रवार और शनिवार को गांव-गांव में टीकाकरण किया जाना है । साथ यह भी कहा कि 10 वर्ष और 16 वर्षीय किशोरो को टीका लगाए जाना है । कोई भी बच्चा इस अभियान से छुटने न पाए
![]() |
| कार्यशाला में जानकारी देते अधीक्षक डा. ऋषिकेश |
उन्होंने कहा कि खसरा रूबेला जैसी बीमारी को चिन्हित करने के लिए बताया कि बुखार के साथ-साथ शरीर में छोटे-छोटे दाने पड़ जाते हैं उनको चिन्हित करें और बीमारी के रोकथाम के लिए टीकाकरण समय-समय से करें । अब आशा और एएनएम का भी पांच चरणों में प्रशिक्षण होगा। क्यों की सरकार टीका के प्रति कोई समझौता नहीं कर रही काम न करने वालो को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी । इस दौरान सुधीर कुमार,आसिफ अली,सरोज कुमारी, ज्योतेंद्र दीक्षित सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment