काला फीता बांधकर संविदा कर्मियों ने किया विरोध - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 26, 2024

काला फीता बांधकर संविदा कर्मियों ने किया विरोध

नरैनी, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर पर संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध के साथ प्रदर्शन किया। एन एच एम सविंदा कर्मचारियों की मांग न पूरी होने पर आज अस्पताल परिसर में काला फीता बाधकर प्रदर्शन किया ।स्वास्थ्य संविदा संघ द्वारा स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों को विभिन्न मांगों मे म्युचुअल अनुमोदन एवं संविदा कर्मचारियों हेतु स्वयं के

काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते संविदा कर्मी।

अनुरोध पर स्थानांतरण की नीति लागू करना, अतिरिक्त तीन प्रतिशत प्राप्त बजट से वेतन विसंगति का निस्तारण करना, ईपीई पे व डी ए का निर्धारण, 7 से 10 वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को लॉयल्टी बोनस सहित 10 सूत्रीय मांगों को समावेश किया गया है। जिनको लेकर काला फीता बांध विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर करीब दो दर्जन संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages