चोरी की कई घटनाओं का खुलासा
लाखों के माल समेत तमंचा-बाइक बरामद
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने को जारी कार्यवाही में एसओजी टीम ने पुलिस हिरासत से फरार चोर को लाखों के माल व तमंचा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरबाइक समेत गिरफ्तार किया। ज्ञात है कि 25 जुलाई को मो सईम पुत्र मो हकीम कालूपुर ने रिपोर्ट लिखाई कि 10/11 अप्रैल को रात 12 बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गये। पुलिस ने एसओजी/सर्विलांस टीम व कोतवाली कर्वी के दरोगा अनिल कुमार मिश्रा की टीम को जांच सौंपी। टीम ने 24 जुलाई को बघौड़ा तालाब के पास से शिवबली पुत्र राजकुमार मनकुंवार थाना मऊ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बैग में सोने-चांदी के जेवर, तमंचा-कारतूस समेत बुलेट मोटरबाइक बरामद की। पूंछतांछ में चोर ने बताया कि कालूपुर पाही, 22 मई को पूमावि लालापुर, 15 मई को पहरा से साथी बबलू पासी पुत्र प्रेमनारायण मनकुंवार के साथ चोरी की थी।
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में माल समेत चोर। |
25 जुलाई को चोर शिवबली सवेरे साढे चार बजे कोतवाली कर्वी से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इस बाबत मामला कोतवाली कर्वी में दर्ज हुआ था। एसओजी प्रभारी व कोतवाल ने 17 घंटे के अन्दर फरार चोर को दबोच लिया। टीम में प्रभारी एसओजी/सर्विलांस एमपी त्रिपाठी, दीवान जितेन्द्र कुशवाहा, सिपाही रोहित सिंह, गोलू भार्गव, पवन राजपूत, ज्ञानेश मिश्रा व कोतवाली कर्वी के कोतवाल उपेन्द्र प्रताप सिंह, दरोगा अनिल कुमार मिश्रा, दरोगा प्रभुनाथ सिंह, दीवान साबीर हुसैन, सिपाही राहुल देव शामिल रहे। चोर शिवबली पर विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।


No comments:
Post a Comment