डीएम ने मांगे मातहतों से बाहरी/अनाधिकृत के कार्य करने के प्रमाण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 26, 2024

डीएम ने मांगे मातहतों से बाहरी/अनाधिकृत के कार्य करने के प्रमाण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि शासन के निर्देश पर मातहत कार्यालय का निरीक्षण कर इस बात के प्रमाण पत्र मांगे हैं कि सरकारी कार्यालयों में कोई बाहरी/अनाधिकृत से शासकीय कार्य न लिये जायें। जिलाधिकारी ने एसडीएम/प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय मो जसीम, खनिज कार्यालय, डूडा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन आदि का निरीक्षण कर प्रमाण पत्र मांगे। गुरुवार को देर शाम डीएम ने कलेक्टेªट स्थित कार्यालयों का निरीक्षण कर पूंछा कि कार्यालय में बाहरी/अनाधिकृत व्यक्ति से शासकीय कार्य तो नहीं लिये जा रहे- कोई नहीं मिला। कार्यालय परिसर में साफ- सफाई व्यवस्था व पत्रावलियों के रख-रखाव के निर्देश दिये। सीडीओ अमृतपाल कौर ने विकास भवन में स्थित कार्यालयों व संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण कर बाहरी/अनाधिकृत व्यक्ति से शासकीय कार्य लेने की जांच की। उन्हें भी कोई नहीं मिला। इसी प्रकार एडीएम एफआर उमेश चन्द्र निगम ने बीएसए कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, विद्युत विभाग, कर्वी व मानिकपुर का निरीक्षण कर जांचा कि कोई बाहरी/अनाधिकृत व्यक्ति कार्य करते नहीं मिला। एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद ने तहसील कर्वी, एआरटीओ कार्यालय चित्रकूट व विद्युत कार्यालय का निरीक्षण कर बाहरी/अनाधिकृत व्यक्ति के कार्य करने की जांच की।

कार्यालय में जांच करते डीएम।

बाहरी/अनाधिकृत की जांच है औपचारिकता

चित्रकूट। अधिकारियों ने कल देर शाम जिन कार्यालयों व विभागों में बाहरी/अनाधिकृत लोगों की कार्य करने की जांच की है, वह जांच महज औपचारिकता रही। ज्यादातर कार्यालयों में बाहरी/अनाधिकृत लोग अभी भी काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया। ये लोग ही सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। ऐसे बाहरी व अनाधिकृत लोगों के विभागों में कार्य करने से भाजपा लोकसभा चुनाव हारी है। सही ढंग से कार्यालयों की जांच की जाये तो डीएम की नाक के नीचे एडीएम कार्यालय में बाहरी व्यक्ति कार्य करते मिलेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages