दोबारा गंदगी मिली तो होगी कठोर कार्रवाई : एसडीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 25, 2024

दोबारा गंदगी मिली तो होगी कठोर कार्रवाई : एसडीएम

उप जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

दो वार्ड आया मिलीं अनुपस्थित, व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश

बांदा, के एस दुबे । गुरुवार को उप जिलाधिकारी ने बबेरू सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उप जिलाधिकारी के निरीक्षण में दो वार्ड आया गैरहाजिर मिलीं, इस पर एसडीएम ने कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि दोबारा गंदगी सीएचसी में मिली जो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी नमन मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए । उन्हे देख अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष,ओपीडी ,

 सीएचसी बबेरू का निरीक्षण  करते  एसडीएम नमन मेहता

पर्चा काउंटर, पैथोलॉजी, एचआईवी कक्ष, डॉटस सेंटर ,कोल्ड चैन प्वाईन्टर , एक्स-रे रूम, लेबर रूम , स्टॉक रूम के अलावा उपस्थित रजिस्टर का निरीक्षण किया। चीफ फार्मासिस्ट सुखनिधान से दवा के बारे में जानकारी लेने के साथ स्टॉक को भी देखा, पैथोलॉजी रजिस्टर कई महीने से सत्यापित नहीं था नाराजगी जाहिर कर प्रति दिन सत्यापित किए जाने को कहा । लेबर रूम में मरीजों से उनके भोजन के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के अंदर व बाहर गंदगी देख अ गुटका खाकर दिवाल में थूकने वालो के खिलाफ कार्यवाही तो करे ही साथ जुर्माना भी लगाएं। गंदगी मिली तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे । इस दौरान अधीक्षक ऋषि कुमार सिंह, रामनरेश पटेल,बृजेश भारतीय डॉक्टर सिद्धार्थ, महिला चिकित्सक कंचन सिंह सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages