खंड शिक्षाधिकारियों पर खफा हुए डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 26, 2024

खंड शिक्षाधिकारियों पर खफा हुए डीएम

19 बिन्दुओं पर की समीक्षा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति व निपुण भारत की जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में 19 पैरामीटर्स के तहत कार्यों  पेयजल, बालक/बालिका शौचालय, मिड-डे-मील, निपुण विद्यालय आंकलन, निपुण भारत, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रगति रिपोर्ट, रनिंग वाटर इन टॉयलेट, शौचालय का टाइलीकरण, रसोईघर, मल्टीपल हैण्डवॉश, रैम्प समेत दिव्यांग शौचालय, विद्युत उपकरण, विद्युत कनेक्शन आदि बिन्दुओं पर समीक्षा की।

 निर्देश देते डीएम।

शुक्रवार को कलेक्टेªट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि जहां छात्र-छात्राओं का पंजीयन है। उपस्थित 50-60 फीसदी है। उनकी कार्य योजना बनायें। शत-प्रतिशत हाजिरी करायें। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों से शत-प्रतिशत स्कूलों की हाजिरी बाबत जानकारी ली। निपुण विद्यालय आंकलन बाबत सभी खंड शिक्षाधिकारी से जानकारी ली। कितने विद्यालय हैं, जहां टीचर सही से नहीं पढाते। उन पर क्या कार्रवाई हुई।  सही उत्तर न मिलने पर डीएम ने खंड शिक्षाधिकारियों पर नाराजगी जताई। मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि मिड-डे-मील में प्रयुक्त खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता व स्वच्छता होनी चाहिए। बैठक में सीडीओ श्रीमती अमृतपाल कौर, सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, बीएसए बीके शर्मा समेत खंड शिक्षाधिकारी व बीडीओ मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages