जैविक खेती कर बढ़ाएं उत्पादन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 7, 2024

जैविक खेती कर बढ़ाएं उत्पादन

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । ऐरायां ब्लॉक परिसर में खरीफ गोष्ठी में किसानों को अधिक उत्पादन एवं जैविक खेती करने की कृषि अधिकारियों ने जानकारी दी। किसानों ने खरीफ फसलों में लगने वाले कीटों के बारे में जानकारी ली। गोष्ठी में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसान खरीफ फसलों में अधिक उत्पादन के लिए जैविक खेती का प्रयोग करें। उहोंने धान की फसलों में कला नमक किस्म को लगाने की वकालत की। कहा कि

खरीफ गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।

यह धान की फसल की कीमत अन्य किस्मों से अधिक होती है। कृषि रक्षा इकाई प्रभारी केके सिंह ने कहा कि किसानों के सहयोग के लिए हम सभी पूरी तरह से तैयार रहते है। समय समय से अधिक उत्पादन, बीज का प्रयोग कैसे करें सभी जानकारी दी जाती है। गोष्ठी में देवेंद्र मिश्रा, आशीष सिंह, हरिशचंद्र सिंह, अंबरीश सिंह, राजेंद्र सिंह, ओपी पाल सहित किसान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages