2027 विधान सभा में लोकसभा बांदा की पांचों विधान सभा में लहराएगा सपा का परचम - सांसद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2024

2027 विधान सभा में लोकसभा बांदा की पांचों विधान सभा में लहराएगा सपा का परचम - सांसद

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : ग्राम पंचायत रैपुरा में समाजवादी पार्टी की विधानसभा मानिकपुर एवं ब्लॉक अध्यक्ष मानिकपुर, मऊ, रामनगर की सामूहिक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने किया। विधानसभा अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने पार्टी के लिए काम किया, जिसका नतीजा लोकसभा चुनाव में मानिकपुर विधानसभा की ऐतिहासिक जीत है। इसी क्रम को आगे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में बरकरार रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने बताया कि संगठन की मजबूती ही सरकार गठन की नीव होती है। सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने ब्लॉक में पीडीए को जोडने का काम करें। पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव में पार्टी की नीतियों को बताकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। बीते लोकसभा चुनाव में मानिकपुर की जीत ने बता दिया कि बूथ का कार्यकर्ता ही जनप्रतिनिधि बनाता है। आने वाले पंचायत चुनावों में अधिक से अधिक प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी के जीत कर आयेंगे, जिससे 2027 विधानसभा चुनाव को जीतकर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर


अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। सांसद कृष्णा पटेल ने बताया कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। किसी कार्यकर्ता का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानिकपुर में विकास योजनाओं को प्रमुखता से कराया जायेगा, जिससे इस क्षेत्र से युवाओं का पलायन रुके। स्वास्थ्य व्यस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जाए, जिससे लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। ग्राम पंचायत स्तर में विकास में बाधा डालने वाले अधिकारियों की जानकारी कराकर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दें, प्रत्येक बूथ में पीडीए में लोगों को जोडकर 2027 चुनाव में लोकसभा की पांचों विधान सभाओं में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीताकर भेजने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल, सपा नेता निर्भय सिंह पटेल, जिला महासचिव सत्यनारायण पटेल, रामनगर ब्लाक अध्यक्ष गजाधर निषाद, मऊ मनीष पटेल, जिला उपाध्यक्ष जगदीश यादव, जितेंद्र सिंह, किसान नेता हरि यादव, को आपरेटिव चेयरमैन लवलेश यादव, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शंकर दयाल यादव, जिला सचिव रमेश कोल, चंद्रबली कोल, संतोष सविता, सेक्टर प्रभारी विनोद यादव, सत्येंद्र पटेल, जोन प्रभारी नफीस अहमद, छोटेलाल यादव, सेक्टर प्रभारी नवल पटेल, राजबहादुर पटेल, राजकिशोर विश्वकर्मा, मनोज मौर्या, लाल प्रताप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।         ,


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages