समाजसेवी शानू गुप्ता पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 30, 2024

समाजसेवी शानू गुप्ता पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सनातन शोध संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया। वृक्ष प्रेमियों व पौधों के प्रति सुरक्षा व संरक्षण प्रदान करने वाले लोगों को नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय संगत भवन में सम्मानित कर कार्यक्रम आयोजित किया। सोमवार को जिले से सनातन शोध संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी शानू गुप्ता को पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित किया। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सनातन शोध संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व सनातन शोध संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ अविनाश जयसवाल, भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह, लालपुरा राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ राकेश जैन ने समाजसेवी

 गोष्ठी में बोलते शानू गुप्ता।

शानू गुप्ता को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य तथा पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित किया। शानू गुप्ता ने कहा की वृक्ष पृथ्वी के आभूषण हैं। वृक्ष हम सभी मानव के धरोहर है, इन्हें रोपित करना इनकी सुरक्षा व संरक्षण करना सभी मानव का प्रथम कर्तव्य दायित्व है। खेतों की मेढ़ों में वृक्षों को अवश्य लगायें। उनकी सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लें। पर्यावरण के क्षेत्र में आज भारत की स्थिति विदेशों से बहुत ही खराब है। भारत में प्रत्येक व्यक्ति 4000 पौधों की आवश्यकता है, जबकि विदेशों में कहीं 200 तो कहीं 10 तो कहीं 5 तो कहीं 500 प्रत्येक व्यक्ति का आंकड़ा है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोविंद त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ मनोज द्विवेदी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजवीर सिंह, पद्मश्री से सम्मानित जितेन्द्र सिंह, प्रसिद्ध जल वैज्ञानिक ई श्याम सुन्दर राठी समेत आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages