गुरप्रीत कौर को मिलेगा अयोध्या में सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 20, 2024

गुरप्रीत कौर को मिलेगा अयोध्या में सम्मान

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले के जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने वाली सर्व फार ह्यूमैनिटी संस्था की संस्थापिका गुरप्रीत कौर को श्रीराम कृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या की ओर से आगामी 22 सितंबर को समान्नित किया जाएगा। 

संस्थापिका गुरप्रीत कौर।

संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी जिले के अलावा कई राज्यों व उत्तर प्रदेश के जिलों में रक्तदान की सेवा, रक्तदान जागरूकता, जरूरतमंद को समय से दुर्लभ रक्त समूह उपलब्ध करवाना व शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य कर रही है। जिसके लिए संस्था की संस्थापिका को अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह से सम्मानित किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages