बारिश से गिरे कई कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान मलबे में दबे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 20, 2024

बारिश से गिरे कई कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान मलबे में दबे

प्रशासन ने पीड़ितों को मदद का दिया भरोसा

मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मऊ थाने के मंडौर गांव के बबुरा में बारिश ने तबाही मचा दी है। तीन दिन पहले बारिश के चलते आधा दर्जन से अधिक कच्चे मकान गिरकर मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गये है। घटना की जानकारी पर एसडीएम सौरभ यादव ने लेखपाल संगम को भेजकर पीड़ित परिवारों के क्षति का आंकलन करवाया। शुक्रवार को रुकमणी के घर में रात में अचानक दीवार गिरने से तीन लोग दबने से बाल-बाल बचे। उनके बेटे सोनू के पैर में हल्की चोट आई, लेकिन गंभीर हादसा टल गया। इससे पहले बबुरा में ही कच्ची दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो चुकी

 बारिश से ढहे घर का दृश्य।

है। किरन पत्नी मुनीलाल के कच्चे मकान की दीवार भी बारिश के कारण गिर गई, इससे परिवार को क्षति हुई। लेखपाल संगम ने सभी पीड़ित परिवारों से मिलकर नुकसान का बारीकी से आंकलन किया। मऊ के वार्ड- 14 एकलव्यनगर में करीना पत्नी सुरेश के घर की दीवार गिरने से गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया। पीड़ित परिवार ने अपनी जान बचाने में सफलता पाई। घटना स्थल का निरीक्षण बाद लेखपाल संगम ने पीड़ित परिवारों को सरकार से मुआवजा दिलवाने की मांग की है। पीड़ित परिवार सरकार की सहायता का इंतजार कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages