रेखा पासवान बनी महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 20, 2024

रेखा पासवान बनी महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष

फतेहपुर, मो. शमशाद । कांग्रेस पार्टी की सक्रिय जुझारू महिला नेता रेखा पासवान को शीर्ष नेतृत्व द्वारा महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। महिला नेता रेखा पासवान पहले भी शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी की निष्ठा के साथ सेवा की है।

महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष रेखा पासवान।

यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महिला नेता रेखा पासवान की पार्टी के लिए की गई सेवा एवं निष्ठा के बल पर ही उन्हे महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर द्वारा महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष का भार सौंपा गया है। उनके मनोनयन से सभी कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता जताई है। जिसमें शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, हिदायत उल्ला खान, जिला प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, संगठन प्रभारी राजन तिवारी, महासचिव अनुराग नारायण मिश्रा, विवेक मिश्रा आदि नेताओं ने बधाई दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages