कटोघन टोल प्लाजा के मैनेजर से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 1, 2024

कटोघन टोल प्लाजा के मैनेजर से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल

लोकल वाहनों से टोल टैक्स वसूली पर जताई आपत्ति, मांगी सुविधाएं

सुविधाओं के लिए उच्चाधिकारियों से करेंगे वार्ता : मैनेजर

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । कटोघन टोल प्लाजा पर मंगलवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद शुक्ला की अगवाई में व्यापार मंडल के करीब आधा सैकड़ा से अधिक पदाधिकारीगण पहुंचे। जहां पर टोल प्रबंधक नवीन यादव से लोकल वाहनों के लिए एनएचआई की गाइडलाइन के अनुसार टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वालों से टोल टैक्स वसूले जाने पर आपत्ति जताई। जिस पर टोल प्रबंधक ने कहा कि अभी यह सुविधा देश के किसी भी टोल प्लाजा पर लागू नहीं है। सरकार व प्रशासन जमीनी स्तर पर आम लोगों को सुविधा देने के लिए कार्य योजना बना रहा है और अतिशीघ्र ही यह व्यवस्था लागू होने की भी संभावना है। जिस पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल व अन्य पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा से व्यापारियों के हित में टोल प्लाजा पर कुछ सुविधा प्रदान करने की बात कही। टोल प्लाजा प्रबंधक ने व्यापार मंडल की बात को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया

कटोघन टोल प्लाजा के मैनेजर से वार्ता करते व्यापारी नेता।

कि उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित को ध्यान में रखकर कुछ न कुछ सुविधा टोल प्लाजा द्वारा अवश्य ही प्रदान कराई जायेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल, राजेश चौधरी, अनिल साहू, तहसील अध्यक्ष सर्वेश यादव, खागा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, संरक्षक अब्दुल हाफिज हाफिज, रामचंद्र मोदनवाल, ज्ञानेंद्र गुप्त, विजय अग्रहरि, मनोज शुक्ला, अतुल साहू, मंसूर आलम, विकास केसरवानी, भूप सिंह यादव, परिवेश जायसवाल, राजेंद्र सिंह, अंकित केसरवानी, संजीत सिंह, विवेक यादव, बुलदेखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, धमेंद्र दीक्षित, नीरज पाण्डेय, अनुपम शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages