सपाईयों ने लोकनायक जय प्रकाश की मनाई जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 11, 2024

सपाईयों ने लोकनायक जय प्रकाश की मनाई जयंती

समाजवादी क्रान्ति के बल पर तानाशाही सरकारों को उखाड़ने का करें काम : सुरेंद्र

फतेहपुर, मो. शमशाद । लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई। वक्ताओं ने उनके व्यकित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा कर समाजवादी क्रान्ति के बल पर तानाशाही सरकारों को उखाड़ फेंकने का आहवान किया। शहर के शादीपुर स्थित सपा कार्यालय में लोकनायक की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि संपूर्ण क्रान्ति के बल पर पूरे देश में तानाशाही कांग्रेस सरकार को उखाड़

लोकनायक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।

कर जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम किया था। समय आ गया है कि मौजूदा तानाशाही सरकारों को समाजवादी क्रान्ति के बल पर पीडीए नायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में सत्ता से बदेखल करने का काम किया जाए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव डीजी कुशवाहा, चन्द्रशेखर सविता, कपिल यादव, अमित मौर्य, अय्यूब खान, अकील अहमद, ऋषु तिवारी, रौनक राज पासी, मनोज यादव, वीरेन्द्र यादव, मो. मूसा, राज बाबू यादव, अनिल यादव, कमलेश सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, आरके पाल, सुहैल खान हेमू भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages