कल मनाया जाएगा दशहरा, अट्टाहस भरने को तैयार रावण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 11, 2024

कल मनाया जाएगा दशहरा, अट्टाहस भरने को तैयार रावण

बिंदकी नगर में दो दिन पूर्व ही शुरू हो चुका है दशहरा महोत्सव

शनिवार को रावण दहन, असत्य पर होगी सत्य की जीत

फतेहपुर, मो. शमशाद । शारदीय नवरात्र शुक्रवार से समाप्त हो गए। अब शनिवार को असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया जाएगा। दशहरा के दिन के लिए रावण-मेघनाद के पुतलों को कारीगर शुक्रवार को अंतिम रूप देते नजर आए। मुस्लिम समुदाय के कारीगर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले तैयार कर रहे हैं। दोआबा के बिंदकी नगर में दशहरा महोत्सव पूरे हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है। दो दिन पूर्व ही मेले का शुभारम्भ किया जा चुका है। शनिवार को पूरे विधि विधान के साथ रावण दहन कार्यक्रम होगा। जिसमें डीएम-एसपी समेत अन्य

अयोध्या कुटी में तैयार होते रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहती है। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए यहां पर एक माह पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। करीब 60 फिट से अधिक लम्बाई को रावण तैयार कराया गया है। दशहरा के दिन श्रीराम द्वारा रावण का दहन किया जाएगा। इसके अलावा किशनपुर, कुंवरपुर आदि स्थानों में भी रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके अलावा दशहरा पर्व में पान खाने-खिलाने की भी परम्परा है। जिसको लेकर पान दुकानदारों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उधर शहर के अयोध्या कुटी मैदान में भी रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के विशालकाय पुतले तैयार हो गए हैं। कल (आज) पुलता दहन का कार्यक्रम होगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages