व्यापारी समाज की सेवा ही मूल आधार : मनोज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 23, 2025

व्यापारी समाज की सेवा ही मूल आधार : मनोज

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण 

फतेहपुर, मो. शमशाद । उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी का मनोनयन व शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शहर के लखनऊ बाईपास रोड स्थित एक मैरिज लान में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व विशिष्ट अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे ने शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष ने संरक्षक मंडल में विनीत कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार श्रीवास्तव, सैय्यद नाजिश रजा, राकेश कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, भंवर सिंह, अनिल कुमार साहू को मनोनीत किया। साथ ही जिलाध्यक्ष पद की कमान मनोज साहू, महामंत्री आशीष सिंह,

जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाते मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष।

संयुक्त महामंत्री जय किशन, कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी, युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह भदौरिया, के अलावा अन्य ट्रेडों के अध्यक्षों व सदस्यों को मनोनीत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि व्यापारी वर्ग की सेवा व उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास हमारी प्रमुखता है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि व्यापारी समाज की सेवा ही मेरा मूल आधार है। संगठन के माध्यम से राष्ट्र हित, व्यापारी हित, समाज हित में कार्य किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रेमदत्त उमराव, सह सचिव श्रवण दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages