पार्टी संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बैठक में की गई घोषणा
नए जिलाध्यक्ष का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
बांदा, के एस दुबे । जनपद से भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए 94 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दावा ठोका था। लगभग डेढ़ से दो माह की ऊहापोह और कयासबाजी पर आखिरकार विराम लग गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए भाजपा जिलाध्यक्ष के तौर पर कल्लू सिंह राजपूत का नाम घोषित किया तो तालियों की गड़गडाहट गुंजायमान हो उठी। तमाम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों, विधायकों ने भी नए जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष पद हेतु 94 दावेदारों में भाजपा हाईकमान ने इस बार पिछड़ा वर्ग को तरजीह देते हुए जिला महामंत्री रहे कल्लू सिंह राजपूत को जनपद का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। रविवार को पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के
![]() |
नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत। |
अनुसार जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला चुनाव अधिकारी बाल्मीकि तिवारी ने जैसे ही जिलाध्यक्ष पद पर कल्लू सिंह राजपूत के नाम की घोषणा की, वहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, भारत माता की जय, वन्देमातरम का जयघोष किया और नए जिलाध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए। जिला भाजपा कार्यालय के खचाखच भरे सभागार में जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि 2045 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने, दासता से मुक्ति तथा विरासत पर गर्व प्रमुख उद्देश्यों को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात काम कर रहे हैं। संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का वह काम सब किए चलो, गीत दोहराते हुए कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी बाल्मीकि तिवारी ने कहा कि भाजपा एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ व स्वावलम्बी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील व प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो। बैठक की
![]() |
नए जिलाध्यक्ष का स्वागत करतीं नरैनी विधायक ओममणि वर्मा। |
अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो। संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने किया। इस मौके पर नरैनी विधायक ओममणि वर्मा,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, राजेश द्विवेदी, अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, चेयरमैन मालती बासू, पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शीला सिंह,आशुतोष तिवारी, गिरजेश
![]() |
बैठक के दौरान मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। |
तिवारी, सह चुनाव अधिकारी पंकज रैकवार और दिलीप तिवारी, कल्लू सिंह राजपूत, अखिलेश नाथ दीक्षित, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, प्रेमनारायण द्विवेदी, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार,संतराम सिंह, संतू गुप्ता, शैलेन्द्र जयसवाल, वंदना गुप्ता, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी,रागिनी शिवहरे, राकेश सिंह चौहान, मुदित शर्मा, संतोष नायक, निखिल सक्सेना, दीपक राजपूत, मतौंध चेयरमैन सुधीर सिंह, तिंदवारी चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश चंद्र साहू, उत्तम सक्सेना, राकेश मिश्रा, अनूप तिवारी, बृजेंद्र सिंह पटेल, आशीष सिंह चंदेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment