एक लाख से अधिक वाद सुलह समझौते से किए गए निस्तारित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 8, 2025

एक लाख से अधिक वाद सुलह समझौते से किए गए निस्तारित

एक करोड़ 96 हजार 82 लाख 570 रुपये किया गया वसूल

बांदा, के एस दुबे । जनपद व तहसील मुख्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों की भीड़ लगी रही। सुलह समझौते के आधार पर 103877 वाद निस्तारित किए गए। इस दौरान एक करोड़ 96 लाख 82 हजार 570 रुपये वसूल किए गए। जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त महिला न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी गई। जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने सिविल व किमिनल के चार वाद निस्तारित करते हुये 2000 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। संजीव कुमार सिंह प्रथम, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 49 वाद निस्तारित करते हुए रुपये 15940000 बीमा कम्पनियों द्वारा पीड़ित पक्षों को दिलाया गया। रोहित सिन्हा, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय द्वारा पारिवारिक वादों से संबंधित छह वाद निस्तारित किये गये। साथ ही प्री-लिटिगेशन पारिवारिक वादों से सम्बन्धित 20 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। चन्द्रपाल-द्वितीय, प्रथम अपर जिला जज, बांदा द्वारा ऑरबिट्रेशन का 01 वाद निस्तारित किया गया। डा० विकास श्रीवास्तव, अपर जिला जज/एस०सी०/एस०टी०, बांदा

राष्ट्रीय लोक अदालत का फीता काटकर शुभारंभ करते जिला जज डॉ. बब्बू सारंग।

द्वारा कुल 02 वाद निस्तारित किये। श्री निरंजन कुमार, अपर जिला जज /दस्यु प्रभावित क्षेत्र द्वारा कुल 10 वाद निस्तारित किया गया। छोटेलाल यादव, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) द्वारा विद्युत अधिनियम से संबंधित सर्वाधिक कुल 9011 वाद निस्तारित करते हुये 18858900 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया, इन वादों के निस्तारण में विजनेश कुमार विशेष लोक अभियोजक का विशेष योगदान रहा। गुणेन्द्र प्रकाश, अपर जिला जज पंचम बांदा द्वारा कुल दो वाद निस्तारित कर 26000 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। हेमन्त कुमार कुशवाहा, अपर जिला जज पाक्सो बांदा ने चार वाद निस्तारित किये गये। पल्लवी प्रकाश, अपर जिला जज एफटीसी प्रथम बांदा द्वारा कुल आठ वाद निस्तारित कर 4000 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। भगवानदास गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वारा एमवी एक्ट के सर्वाधिक 508 वाद निस्तारित करते हुये मु० 184400/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। गरिमा सिंह, सिविल जज सी०डि०, द्वारा उत्तराधिकार के साथ कुल 17 वाद निस्तारित करते हुये मु0 12620772.87/ उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र जारी किये गये। श्रीमती सुचेता चौरसिया, अपर सी० जे०एम०, रेलवे बांदा द्वारा 313 वाद निस्तारित करते हुये मु0 286335/-अर्थदण्ड अधिरोपित किये गये। श्री प्रफुल्ल कुमार चौधरी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम बाँदा द्वारा कुल 94 वाद निस्तारित करते हुये मु० मु० 123600/- अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया। सुश्री वरुणा वशिष्ठ, सिविल जज (सी०डि०/एफ०टी०सी) बांदा द्वारा कुल 19 वाद निस्तारित करते हुये मु० 195/ अर्थदण्ड आरोपित किया गया। सुश्री बिन्नी बाल्यान, सिविल जज जू०डि० बांदा द्वारा 15 वाद उत्तराधिकार से सम्बन्धित निस्तारित किये गये तथा मु० रु० 1162328/- के प्रमाण पत्र जारी किये गये। श्रीमती राखी सिंह, सिविल जज जू०डि०- अतर्रा द्वारा कुल 10 वाद निस्तारित करते हुये मु0 21350/- अर्थदण्ड अधिरोपित किये गये। अर्पिता साहू, अपर सिविल जज जूडि द्वितीय बांदा द्वारा कुल 24 वाद निस्तारित करते हुये 1520000 एनआईएक्ट की धनराशि वसूल की गयी तथा 9100 अर्थदण्ड अधिरोपित किये गये। अभय कुमार, सिविल जज जूडि ग्राम न्यायालय नरैनी बांदा द्वारा कुल 128 वाद सुलह-समझौते के माध्यम् से निस्तारित करते हुए रुपये 2100 अर्थदण्ड आरोपित किया गया। कौशलकिशोर प्रजापति, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बॉदा द्वारा एनआईएक्ट से संबंधित कुल 11 वाद निस्तारित करते हुये 198200 पीडित पक्ष को दिलाया गया। सत्यवीर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने 09 वाद निस्तारित किये गये जिसमें एनआईएक्ट से संबंधित कुल 05 वाद निस्तारित करते हुये 92998 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत कमलेश दुबे द्वारा 10 वाद निस्तारित किये गयें। राजस्व विभाग के सभी न्यायालयों द्वारा कुल 73,068 वाद निस्तारित किये गये। पुलिस विभाग द्वारा प्रि-लिटिगेशन के 7049 वाद तथा आरटीओ बांदा द्वारा 12316 वाद निस्तारित किए गए। बैंक द्वारा कुल 993 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया जिसमें 150590000/-रुपये कर्जदारों से वसूल किये गये तथा बी०एस०एन०एल० द्वारा 07 वाद निस्तारित करते हुए मु० रु0 17951/-वसूला गया। राष्ट्रीय लोक अदालत उ‌द्घाटन समारोह में श्री कमलेश दुबे अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, श्री द्वारिकेश सिंह मण्डेला अध्यक्ष व श्री मनोज निगम लाला-सचिव, जिला अधिवक्ता संघ के साथ श्री रवि शंकर, जिला अग्रणी प्रबन्धक बैंक आदि के साथ अधिवक्तागण भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages