159 किलो सरसों तेल सीज,
390 किलो अस्वास्थ्यकर बेसन नष्ट
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया। डीएम व सहायक आयुक्त (खाद्य) सुश्री प्रियंका सिंह के निर्देश पर कर्वी तहसील क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। जिसमे छह खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। टीम ने 159 किग्रा सरसों तेल को सीज कर दिया, जिसकी अनुमानित कीमत 22,260 रुपये है। वहीं, 390 किलोग्राम बेसन अस्वास्थ्यकर पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 31,200 रुपये थी।
![]() |
मौके पर जांच करते खाद्य अधिकारी |
निरीक्षण में बनारसी स्वीट्स (कर्वी) से छेना, मंदाकिनी स्वीट्स (बस स्टैंड, कर्वी) से पनीर, राजा साहू (बस स्टैंड, कर्वी) से खोवा, सरजू किराना स्टोर (शंकर बाजार, कर्वी) से सूजी, प्रेमा देवा (कर्वी) से सरसों तेल और समृद्धि किराना स्टोर (शंकर बाजार, कर्वी) से बेसन के नमूने जांच के लिए लिए गए। इनमें से 159 किलो सरसों तेल को सीज किया गया, जबकि 390 किलो बेसन को अस्वास्थ्यकर पाए जाने पर तत्काल नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया है, जहां रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, विनय कुमार व प्रमोद कुमार सोनकर शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment