गर्मी से बचाने के लिए टिनशेड पर डलवाएं पुआल
बांदा, के एस दुबे । भारतीय जीवन कल्याण बोर्ड भारत सरकार के कोआप्टेड सदस्य व स्लाटर हाउस निरीक्षण कमेटी सदस्य डॉ. जयप्रकाश सक्सेना ने ब्लाक बड़ोखर खुर्द में कान्हा गौशाला और ब्लाक महुआ में अस्थाई गोशाला आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। कान्हा गौआश्रय स्थल मटौंध का अवलोकन करने पर चरही में स्वच्छ जल, भूसे की चरही में भूसा और हरा चारा, गोशाला में साफ सफाई, भूसा भंडारण की अच्छी स्थिति मिली। गौआश्रय स्थल के अंदर निष्प्रयोज्य वस्तुओं को कलात्मक तरीके से सुसज्जित कराया गया था। गोवंशों को गर्मी से बचाव के लिए शेड के ऊपर
![]() |
गोशाला का निरीक्षण करते हुए सदस्य जयप्रकाश सक्सेना व अन्य। |
पुआल और शेड के दोनो ओर पालीथिन आदि से ढकने के सुझाव दिए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष मटौंध सुधीर सिंह ने सदस्य का स्वगात किया। इस दौरान डॉ. शिवकुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डॉ. राजनारायण नामदेव उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, श्रीराम कुशवाहा, डॉ. प्रशांत नायक, पुष्पेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर अधिशाषी अधिकारी मटौंध, राधेश्याम पशुधन प्रसार अधिकारी व ग्राम प्रधान महुआ मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment