भाजपा दक्षिण में ‌मन की बात सुनने में हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 9, 2025

भाजपा दक्षिण में ‌मन की बात सुनने में हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान

कानपुर, प्रदीप शर्मा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  मन की बात कार्यक्रम के 121वें संस्करण सुनने में भाजपा दक्षिण ने 1145 में 1144 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।  भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने में दक्षिण जिले को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग एवं जिला मॉनिटरिंग टीम के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत की बदौलत


उत्तर प्रदेश में दक्षिण जिले का मान सम्मान बढ़ा है। शिवराम सिंह ने केशव नगर स्थित भाजपा कार्यालय में मॉनिटरिंग टीम के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला आईटी संयोजक डॉ.तेज बहादुर यादव,अंकुर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विक्की मुरजानी,  विपिन राजपूत, विनय पांडेय, अशीष शुक्ला, अर्पित बाजपेई, अभिषेक श्रीवास्तव, संजीव शुक्ला, मधु तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages