कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन दिनांक 11 एवं 12 जून 2025 को आयोजित होगा।कुल सचिव डॉक्टर पी के उपाध्याय ने बताया कि 18560 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरे थे जिसके सापेक्ष 18560 एडमिट कार्ड निर्गत किए गए।उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 11 शहरों (अयोध्या, आगरा, बरेली, बांदा,कानपुर, मेरठ, वाराणसी, आजमगढ़, झांसी, लखनऊ एवं गोरखपुर) में 42 परीक्षा केंद्रों
पर संपन्न होगी। स्नातक 26 परीक्षा केंद्रों, एमएससी एवं पीएचडी 10 परीक्षा केंद्रों जबकि एम बी ए के लिए 6 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी । विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि यदि कोई भी परीक्षार्थी किसी कोचिंग की टोपी,टी-शर्ट आदि पहन कर आता है तो उसे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


No comments:
Post a Comment