जिला तीरंदाजी संघ के खिलाड़ियों ने जीते 11 मेडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 31, 2025

जिला तीरंदाजी संघ के खिलाड़ियों ने जीते 11 मेडल

कानपुर, प्रदीप शर्मा । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर नगर के विधुराज केशरवानी, विदुषी शुक्ला, रतनम दिक्षित व रितिका सिंह ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता केरल में 11 मेडल  जिसमें 6-स्वर्ण ,1-सिल्वर व 4-ब्रांज जीत कर कानपुर नगर का नाम रोशन किया। कानपुर जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि केरल में चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में  मेडल जीत कर कानपुर का नाम रोशन किया है । उन्होंने बताया कि कि 29 से 31 अगस्त 2025 को मार एथानैसियस इंटरनेशनल स्कूल, एर्नाकुलम, केरल में आईसीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है ।  इस राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में  जिला तीरंदाजी संघ कानपुर


नगर से संबद्ध य़ूथ आर्चरी ऐकेडमी के 8 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता के दूसरे  दिन का खेल समाप्त होने तक कानपुर नगर  के होनहार तीरंदाजों ने 11 मेडल गोल्ड - 06 ,सिल्वर  -01, ब्रोंज -04 अपने नाम किए । जिसमें  अन्डर-19 बालिका वर्ग की इण्डियन राउण्ड प्रतिस्पर्धा में  विदुषी शुक्ला सेंट थाँमस स्कूल किदवई नगर नें  01 सिल्वर , 2 कास्यं पदक जीता, अन्डर-17 बालिका वर्ग की इण्डियन राउण्ड प्रतिस्पर्धा में रतनम दिक्षित सेंट थाँमस स्कूल किदवई नगर  ने 03 गोल्ड मेडल जीता। रीतिका सिंह सेंट थाँमस स्कूल किदवई नगर  ने 02 ब्रांज मेडल जीता । अन्डर-17 बालक वर्ग की इण्डियन राउण्ड प्रतिस्पर्धा में विद्युराज केशरवानी मर्सी मेमोरियल स्कूल ने 03 गोल्ड मेडल जीता । इन सभी  खिलाड़ियों ने स्कूल गेम्स की एस.जी.एफ.आई.तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025 के लिए अपना चयन कराया I यह सभी खिलाड़ी यूथ आर्चरी अकैडमी कानपुर नगर के कोच संदीप कुमार की देख रेख में तीरंदाजी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।  जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर , महासचिव राजा भरत अवस्थी , सह-सचिव/कोच सन्दीप कुमार शैलेश कुमार, मौसमी साहू व कोच फागू महातो दीपक शर्मा,श्रेयांश नें खिलाड़ियों को उनकी इस जीत के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages