गणेश झांकियों का दर्शन करने के लिए उमड़ रहे भक्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 31, 2025

गणेश झांकियों का दर्शन करने के लिए उमड़ रहे भक्त

ओरन, के एस दुबे । भगवान गणेश प्रतिमा पंडालों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कस्बे में गणेश चतुर्दशी से विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमा विराजमान हैं,सभी पंडालों पर भक्तों की भारी भीड़ रहती है। जिनमें तिलहर देवी मंदिर गेट के सामने विराजमान गणेश प्रतिमा व पंडाल अलौकिक है। पंडाल में गणेश भगवान के अलावा नन्दी में सवार शिव-पार्वती व हनुमान जी की प्रतिमा बहुत ही मनमोहक दृश्य बिखेर रही है। पंडाल की सजावट मध्यप्रदेश के

ओरन कस्बे में विराजमान गणेश प्रतिमा।

सतना से बुलाये कारीगरों द्वारा कराई गई है। शाम होते ही गणपति पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आनी शुरू हो जाती है। आरती के समय घंटे घड़ियाल की धुन से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। आरती उपरान्त श्रद्धालु प्रसाद ले घर को जाते हैं। पंडाल की व्यवस्था में विनय शिवहरे, कुलदीप शिवहरे, उज्ज्वल शिवहरे, सनी शिवहरे अश्वनी,आयुष, सत्यम सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहते हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages