कानपुर, प्रदीप शर्मा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 125वें एपिसोड को भाजपा दक्षिण जिले में भाजपाइयों ने अपने अपने बूथों पर सुना। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने एनसीसी कैडेट्स के साथ श्याम नगर मंडल के शक्ति केंद्र मुक्तेश्वरी इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 213 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर शिवराम सिंह एवं एमएलसी अरुण पाठक ने नेशनल कैडेट्स कॉप एनसीसी में प्रतिभाग करने वाले पचास बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि एनसीसी कैडेट हमारे राष्ट्र की युवा शक्ति का सशक्त प्रतीक हैं। अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा की जो भावना एनसीसी से जुड़कर विकसित होती है, वही भविष्य में उन्हें आदर्श नागरिक बनाती है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कागज़
![]() |
| भाजपाइयों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ सुनी मोदी के मन की बात |
का प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, लगन और देश के प्रति समर्पण का सम्मान है।भाजपा सदैव राष्ट्र निर्माण की हर सकारात्मक पहल के साथ खड़ी है और युवाओं को समाज व राष्ट्रहित में आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। पीएम मोदी का "मन की बात" कार्यक्रम हमें हर बार समाज और राष्ट्रहित के प्रति नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी के विचार न केवल हमें प्रेरित करते हैं, बल्कि हमें हमारे दायित्वों का भी स्मरण कराते हैं। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, बीएल पांडेय, संजीव बेरी, शिवम मिश्रा मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment