सांप के डसने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में मातम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

सांप के डसने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में मातम

बरगढ़/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । बरगढ़ कस्बे में सर्पदंश से एक मासूम की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। ज्ञात है कि कस्बा निवासी राजेंद्र प्रसाद केशरवानी का 12 वर्षीय पुत्र ऋषि केशरवानी बीती 14 अगस्त की रात घर में सोते समय जहरीले सर्प का शिकार हो गया। घबराए परिजनों ने उसे आनन-फानन में शंकरगढ़ अस्पताल पहुँचाया, जहाँ हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया। चार दिनों तक

12 वर्षीय मासूम ऋषि केशरवानी 

जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज (18 अगस्त 2025) इलाज के दौरान ऋषि ने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की असमय मौत से पूरे बरगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages