ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा 53 भैंसों से भरा कंटेनर, पुलिस ने एमपी पुलिस को सौंपा मामला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा 53 भैंसों से भरा कंटेनर, पुलिस ने एमपी पुलिस को सौंपा मामला

ड्राइवर बोला- चार साल से करता हूं यह धंधा 

ग्रामीणों की सूझबूझ से उजागर हुआ मामला 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के गढ़ीवा गांव के पास रविवार की देर रात ग्रामीणों ने शक के आधार पर एक बड़े कंटेनर को रोक लिया। जब लोगों ने अंदर झांककर देखा तो सभी हैरान रह गए। कंटेनर में कुल 53 भैंसों को भूसे की तरह दो लेयर में ठूंसकर लादा गया था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह जबलपुर से भैंसें लेकर फतेहपुर जा रहा था, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इस पर ग्रामीणों ने इसे चोरी और तस्करी की आशंका से जोड़ा। कई स्थानीय किसान, जिनकी भैंसें हाल ही में चोरी हुई थीं, मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी संदेह जताया कि इनमें उनकी भैंसें हो

कंटेनर में लदी भैसें यह फोटो 

सकती हैं। गांववालों के दबाव में ड्राइवर ने स्वीकार किया कि वह पिछले चार सालों से इसी तरह भैंसों की ढुलाई कर बाजारों में सप्लाई करता है। इधर, पुलिस ने भैंसों को कंटेनर से निकालकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। गांव में यह खबर फैलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और भैंसों की तस्करी रोकने की मांग उठाई। मामला अब मध्यप्रदेश पुलिस की जांच के अधीन है। इस संबंध में कर्वी कोतवाली थानाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने बताया कि एमपी पुलिस ट्रक के पीछे-पीछे थी। उसने ट्रक को यहां तक लाकर खड़ा कराया। बाद में एमपी पुलिस ही ट्रक समेत ड्राइवर को ले गई। यह पूरा मामला एमपी पुलिस का है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages