बाल्मीकि आश्रम में साधू पर जानलेवा हमला, महंत भरतदास समेत तीन पर मुकदमा दर्ज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

बाल्मीकि आश्रम में साधू पर जानलेवा हमला, महंत भरतदास समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

आश्रम बना अखाडा 

रैपुरा/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम रविवार को उस समय रणभूमि में तब्दील हो गया, जब पूजा-पाठ में लीन साधू जयकरन पुत्र चन्द्रभान निवासी अहिरनपुरवा थाना राजापुर पर महंत भरतदास व उसके तीन साथियों ने बेरहमी से लाठियां बरसाकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना ने न केवल साधु-संत समाज को हिला दिया है, बल्कि आस्था की पावन धरा को भी शर्मसार कर दिया है। पीड़ित साधू ने रैपुरा थाने में लिखित शिकायत देकर पूरा घटनाक्रम बताया। पीडित ने बताया कि जब वह आश्रम पर पूजा पाठ करने गया तब मौके पर घात लगाए महंत व उसके अन्य साथियों ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसके सिर, पैर और हाथ में चोंट आई है। शिकायत


के आधार पर पुलिस ने घायल साधू का मेडिकल कराया और महंत भरतदास व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं गहरी चोट पहुंचाने जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रैपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत आज ही प्राप्त हुई है और उसी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि साधना और तप की भूमि पर साधू को पीटने की यह घटना समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages