मन की बात से जन की बात तक
प्रधानसेवक की आवाज पर एकजुट चित्रकूट
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 31 अगस्त को चित्रकूट जनपद के 852 बूथों पर एक साथ आयोजन हुआ। भाजपा जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव के मार्गदर्शन, जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व तथा जिला संयोजक आलोक पाण्डेय के संयोजन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों से लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं तक की भारी सहभागिता रही। सुरवल बूथ पर संवाद करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि जन-जन के सुझाव ही मन की बात की आत्मा हैं। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया भर की सकारात्मक घटनाओं को हम सबके साथ साझा कर प्रेरणा देते हैं। पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद
![]() |
| 852 बूथों पर गूंजी मन की बात, चित्रकूट में वोकल फॉर लोकल का बिगुल |
उपाध्याय ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताया, वहीं पूर्व सांसद आरके पटेल ने हर नागरिक को इस कार्यक्रम का सहभागी बनने की अपील की, जबकि पूर्व विधायक ने कहा कि मन की बात से नवीन विचार और ऊर्जा मिलती है। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने प्रधानमंत्री के संदेश को उद्धृत करते हुए कहा कि उत्सव वही, उपहार वही, पहनावा वही और सजावट वही, जो भारत में बनी हो। एक ही मंत्र वोकल फॉर लोकल, एक ही रास्ता आत्मनिर्भर भारत और एक ही लक्ष्य विकसित भारत है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाया गया।


No comments:
Post a Comment