समाज व धर्म की लड़ाई में कूदे बिल्लू विधायक, परशुराम सेना ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 31, 2025

समाज व धर्म की लड़ाई में कूदे बिल्लू विधायक, परशुराम सेना ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बने राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश मंत्री 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । ब्राह्मण समाज के स्वाभिमान और न्याय की लड़ाई को नई धार देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय परशुराम सेना अपने सदस्यता अभियान के साथ तेजी से विस्तार कर रही है। इसी क्रम में रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि अमित शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रभारी प्रमोद शुक्ला और प्रदेश महासचिव अंकित पाण्डेय (रायबरेली) की गहन विचार-विमर्श बैठक में अहम निर्णय लिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय की सहमति पर वीरेन्द्र पाण्डेय उर्फ बिल्लू विधायक को संगठन का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर

 समाज व धर्म की लड़ाई में कूदे बिल्लू विधायक, परशुराम सेना ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी 

राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया। प्रदेश महासचिव अंकित पाण्डेय ने कहा कि सेना पूरे उत्तर प्रदेश में तीव्र गति से विस्तार कर रही है और ब्राह्मण समाज पर हो रहे अन्याय-अत्याचार के खिलाफ जमीन पर संघर्ष कर रही है। वहीं, नए प्रदेश मंत्री बिल्लू विधायक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं समाज और धर्म की इज्जत, बहन-बेटियों की सुरक्षा और न्याय की लड़ाई आजीवन लड़ूंगा। मेरा जीवन समाज की सेवा को समर्पित है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages