रगौली गांव में आवास योजना पर भ्रष्टाचार का साया, सचिव पर घूसखोरी का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 19, 2025

रगौली गांव में आवास योजना पर भ्रष्टाचार का साया, सचिव पर घूसखोरी का आरोप

ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन 

अनिश्चितकालीन अनशन व भूख हड़ताल की चेतावनी 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । गरीबों के सिर पर छत देने के लिए बनी प्रधानमंत्री आवास योजना में ही भ्रष्टाचार का खेल खुलकर सामने आया है। रामनगर विकासखंड के रगौली गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत सचिव ने आवास आवंटन के नाम पर खुलेआम वसूली की। जिन लोगों ने जेब गर्म करने से इंकार किया, उनका नाम सर्वे सूची से काट दिया गया, जबकि अपात्र लोगों को पैसे के बल पर योजना का लाभ दिला दिया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पांडे की अगुवाई में करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सचिव पर

जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन के साथ ग्रामीण

कार्रवाई की मांग की। छोटू और रामचंद्र समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि पात्र गरीब परिवार आज भी टूटी-फूटी झोपड़ियों में रह रहे हैं और बरसात में प्लास्टिक की पन्नी डालकर जीवन काटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि आवास योजना का पुनः सर्वे जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया जाए और दोषी सचिव को तत्काल हटाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल शुरू करने को बाध्य होंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages