बदौसा, के एस दुबे । रविवार को शाम के समय चोरों ने कस्बा के पौहार मार्ग स्थित एक घर से लाखों रुपए मूल्य के जेवर और नगदी उड़ाकर ले गए। कस्बा निवासी पत्रकार राहुल तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरों ने सरे शाम उसके आवास में पीछे से घुसकर दूसरी मंजिल के कमरे में रखे मां के बक्से का ताला तोड़कर एक हजार की
![]() |
| घर के बाहर टूटा बक्सा व फैला सामान दिखाता पत्रकार। |
नगदी व सोने चांदी के आभूषण समेत लगभग एक लाख रुपए मूल्य का सामान चुराकर ले गए है। उन्हाेंने बताया कि ऊपरी मंजिल के कमरे में दिन में आना जाना कम होता है। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। चोरी की घटना की सूचना पर दरोगा प्रमोद कुमार ने मौके का निरीक्षण कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है।


No comments:
Post a Comment