पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर खुलवाया जाम, कराया खाद का वितरण
बांदा, के एस दुबे । अतर्रा के पीसीएफ केन्द्र मे खाद वितरण करने में हो रही देरी को लेकर किसानों ने खासा हंगामा काटा और राष्ट्रीय राज्यमार्ग में जाम लगा दिया। किसानों ने केन्द्र प्रभारी पर आरोप लगाया कि वह जान बूझ कर खाद वितरण करने मे देरी कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और खाद का वितरण कराया। राजकीय कृषि उत्पादन मण्डी में स्थित पीसीएफ केंद्र में बड़ी संख्या में किसानों ने खाद वितरण करने में की जा रही देरी को लेकर हंगामा करते हुए मण्डी गेट के बाहर राष्ट्रीय राज्यमार्ग में जाम लगा दिया। जिससे देखते ही देखते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली
![]() |
| जाम लगाए किसानों को समझाते सब इंस्पेक्टर। |
पुलिस के एसआई दयाशंकर श्रीवास्तव ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया, जिससे वाहनों का आवागमन सुनिश्चित हो सका। मौजूदा समय में नगर के एक मात्र पीसीएफ केंद्र में डीएपी खाद किसानों को वितरित करने के लिये उपलब्ध है। खरीफ की फसल के लिए उर्वरक की मांग जोरो पर है। पीसीएफ केंद्र में खाद वितरण की सूचना मिलते ही सवेरे से सैकड़ों किसानों ने पीसीएफ केंद्र पहुंचकर लाइन लगा लिया। किसान हरिओम, राजाभईया, परशुराम, राजकरन, लाला भईया और हरिप्रसाद आदि का आरोप है कि केंद्र प्रभारी खाद वितरण करने में जान बूझकर देरी कर रहा था। ऐसी स्थित देख किसानों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर केंद्र प्रभारी से खाद का वितरण शुरू कराया है।


No comments:
Post a Comment