उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपदीय मासिक बैठक सम्पन्न हुई
बबेरू, के एस दुबे । उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद बांदा की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बबेरू में आयोजित हुई, जिसमें सभी जनपदीय पदाधिकारी एवं सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष/मंत्री/कोषाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ शैलेंद्र मिश्र ने की ,बैठक में निम्नांकित बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई जिसमें बी०यल०ओ० की नियुक्ति पर अफसरशाही हावी रही, जिसमें मानकों को पूरी तरह से नजर अंदाज किया गया, वरिष्ठ शिक्षक/ दिव्यांग, अस्वस्थ होने के प्रमाण दिखाने के बावजूद सुभाष चन्द्र पटेल, राकेश कुमार कुशवाहा आदि अनेकों उदाहरण हैं, इस बार पूर्व माध्यमिक शिक्षकों को बी यल ओ का कार्य दिया गया है जबकि उन्हें सुपरवाइजर बनाया जाता था, लेकिन लेखपाल को सुपरवाइजर बना दिया गया, जबकि सदैव प्राथमिक
![]() |
| बैठक में मौजूद शिक्षक संघ पदाधिकारी। |
विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षामित्र अनुदेशक लगाए जाते रहे जबकि शासनादेश में लेखपाल, जूनियर बेसिक (प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक) एवं शिक्षा मित्र लगाने का प्रावधान है, तमाम वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा हाफ लाइन के बजाय ऑनलाइन उपस्थिति एवं ऑनलाइन डाटा भरने का विरोध किया गया, बहुत से शिक्षक कंप्यूटर एवं एंड्रॉयड फोन चलाना नहीं जानते, और उनसे अपेक्षा की जाती है कि सारा डाटा ऑनलाइन तैयार करके जमा करने की बात कही जा रही है जिसका पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ पूरी तरह से विरोध कर रहा है, शिक्षकों के द्वारा प्रोन्नति वेतनमान बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा ना लगाने पर, भारी असंतोष व्यक्त किया गया, जबकि शासन द्वारा किसी भी प्रकार की रोक न होने के कारण भी 2 वर्षों से प्रोन्नति बेतनमानअधर में लटका हुआ है, जिले में लगभग 104 अध्यापकों की प्रोन्नति वेतनमान पत्रावलियां बाधित पड़ी हुई हैं, संगठन के बार - बार मांग के बावजूद केवल आश्वासन की हाथ लग रहा है, उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा विद्यालयों में, विगत दिनों सप्लीमेंट्री फ्रूड, योजना क्रियान्वित की गई थी जिसकी धनराशि आज भी कुछ विद्यालयों की अवशेष पड़ी हुई है, लेखाधिकारी कार्यलय द्वारा शिक्षकों को लेखा पर्ची देने का नियम था, लेकिन पर्ची देना दूर कोई जानकारी किसी भी शिक्षक को नहीं दी जाती की जीपीएफ खाते में आपकी धनराशि कितनी , है कितनी जमा है, इसीलिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा पीएफ की पासबुक अंकन हेतु, प्रस्ताव किया गया, तथा शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु शिक्षक समाधान दिवस, की मांग रखी गई, बैठक में मिश्र ने सभी को अस्वासन दिया,कि जिलाधिकारी महोदया , एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय तथा लेखाधिकारी महोदय से शीघ्र वार्ता करकेकार्य करवाने हेतु बहुत शीघ्र ज्ञापन भी दिया जाएगा, महामंत्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी द्वारा सभी अध्यक्षों- मंत्रियों को अपने शैक्षिक दायित्वों के साथ-साथ संगठन के लिए कार्य करने का सुझाव दिया, उपस्थित शिक्षकों में रामेश्वर कुशवाहा संतोष तिवारीआदित्य प्रकाश शुक्ल, राजवीर सिंह सुभाष चंद्र पटेल रवि करण सैनी, विद्याभूषण सिंह डांक्टर शिवदत्त त्रिपाठी,आलोक यादव राजेश वर्मा, मनोज कुमार, दशरथ प्रसाद, नरेश कुमार पांडेय,राजबहादुर राकेश सिंह मोहम्मद खालिद खान शत्रुघ्न वीर, तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment