बैठक में विश्वकर्मा शोभा यात्रा की बनाई गई योजना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 31, 2025

बैठक में विश्वकर्मा शोभा यात्रा की बनाई गई योजना

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक सम्पन्न

बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा एवं विश्वकर्मा ब्रिगेड की संयुक्त बैठक रविवार को ओरन कस्बे के एक मैरिज हॉल में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि ओम आई.टी.आई. कालेज के प्रबंधक के .डी.विश्वकर्मा व विशिष्ट अतिथि सदस्य जिला पंचायत राजाराम विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक महेंद्र विश्वकर्मा एवं नेतृत्व विश्वकर्मा ब्रिगेड के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने किया। ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा ने 17 सितंबर को होने वाली विश्वकर्मा शोभायात्रा जयंती कार्यक्रम आदि की जानकारी के साथ सभी से

बैठक में मौजूद महासभा के पदाधिकारी व सदस्य।

अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन तन मन धन से करने व समाज के शैक्षिक राजनीतिक, सामाजिक एवं जागरूकता पर बल दिया। बैठक में उपस्थित सभी विश्वकर्मा बंधुओ ने अपने-अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज विश्वकर्मा ने किया।कार्यक्रम में डॉ विमल, राममूरत, श्याम लाल, मनमोहन, ललन, नत्थू प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, रामप्रसाद, प्रमोद, मनोज, किशन, राजा प्रमोद,अनिल, राकेश,उमेश, विनोद,आनंद,जितेंद्र सहित विश्वकर्मा समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages