चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिले के समस्त थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कर्वी कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मंदिर सहित पूरे परिसर में आकर्षक सजावट की गई तथा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी सहित सम्बन्धित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व आमजन मौजूद रहे। थाना पहाड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार रात धूमधाम से श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। परिसर स्थित हरेश्वर महादेव मंदिर सहित पूरे थाने को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी तैयार की गई। इस दौरान पुलिसकर्मी, आमजन और बच्चे सभी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन दिखे। पूरा थाना परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। इस दौरान थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी ने कहा कि जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें बुराई पर अच्छाई की जीत, अधर्म पर धर्म की स्थापना और
सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान तथा शासकीय अधिवक्ता सुशील सिंह, सब इंस्पेक्टर जंगबहादुर सिंह, राजेश यादव, सुरेश सिंह, अरमान आलम, श्यामदेव सिंह सहित सम्बनिधत अधिकारी व आमजन मौजूद रहे। मऊ थानें में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्य में थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने पूजा-अर्चना की। पंडित छोटू कुमार द्विवेदी और इंद्रेश त्रिपाठी ने पूजा विधि संपन्न कराई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सोहर गीत और भजन-कीर्तन का गायन किया गया। साथ ही छोटे बच्चों को कृष्ण की वेशभूषा में सजाया गया। कार्यक्रम में भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। इस मौके पर मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सौरव यादव, तहसीलदार राम सुधार, नायब तहसीलदार हिमांशु द्विवेदी, चेयरमैन अमित द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार भरतकूप थाना परिसर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसी प्रकार अन्य थानों में भी थानाध्यक्षों की उपस्थिति में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।


No comments:
Post a Comment